हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- राजापाकर । संवाद सूत्र प्रखंड के भलुई पंचायत सरकार भवन के परिसर में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर और अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। शिविर में आपूर्ति विभाग जन्म मृत्यु पेंशन, पीएचईडी, विद्युत विभाग पशु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए। जहां सभी विभागों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्टॉल लगाया गया। जिसमें जरूरतमंद लोगों के दवाओं का वितरण किया गया। जीविका से संबंधित स्टोर भी लगाए गए। जिसमें जीविका विभाग द्वारा महिलाओं क...