गढ़वा, नवम्बर 12 -- रंका। प्रखंड के भलुआनी गांव निवासी महेंद्र सिंह के 35 वर्षीय रामराज सिंह की मौत चेन्नई में हो गई। वह वहां मजदूरी करने गया था। बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी आरती देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने मौत की सूचना पर कंपनी के मैनेजर से बात कर शव को पोस्मार्टम करा चेन्नई में मामला दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि सात माह पहले मजदूरी करने रामराज गया था। गत रविवार की सुबह को भी काम करने प्लांट में गया था। उसी दौरान वह बाथरूम में गिर गया। दो दिनों तक वह वहीं पड़ा रहा। किसी ने नहीं देखा। दो दिन उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसी दौरान बाथरूम में उसे मृत पाया गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पैतृक गांव भेज दिया गया। वह परिवार...