चक्रधरपुर, दिसम्बर 11 -- चक्रधरपुर। गुंजा गांव में आदर्श नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्व कविराज तांती एकेडमी भलियाडीह एफसी बनाम ए के एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्व कविराज तांती एकेडमी भलियाडीह एफसी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया जबकि एके एकेडमी की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने विजेता टीम को 40 हजार, उपविजेता को 25 हजार तथा तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...