मधेपुरा, मार्च 23 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत भलनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम और उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचएम के बीच शनिवार को मामूली विवाद में जमकर लड़ाई हो गई। इस लड़ाई के दौरान एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी भी की गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ के द्वारा किसी तरह दोनों प्रधान शिक्षकों को शांत कराया गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न गया था। शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हुआ। घटना के बारे में बताया गया कि हाल ही में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक का प्रभार प्रकाश चंद्र कुमार को मिला। विद्यालय में ऑफिस के लिए कमरा उपलब्ध नहीं होने की वजह से एक ही कमरे में दोनों विद्यालय का ऑफिस संचालन हो रहा है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.