आगरा, जुलाई 31 -- थाना ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में बुधवार की सुबह को नवनिर्मित मकान का लिंटर भर-भराकर गिर गया। लिंटर गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाल है। जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव फिरोजपुर निवासी वेद सिंह के घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की सुबह 10:30 बजे वह मकान के दूसरे हिस्से में लिंटर डलवा रहे थे। तभी 15 दिन पहले पड़ा लिंटर गिर गया। इससे नीचे खड़े वेद सिंह और सुनील मलबे में दबकर घायल हो गए। लिंटर गिरने की आवाज सुन लोग मौके की ओर दौड़े। मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वेद सिंह की पीठ व अन्य शरीर के हिस्सों में चोटें आईं। जबकि सुनील के पैर की हड्डी टूटी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.