लखनऊ, मई 21 -- -भर्ती होने तक करें वैकल्पिक व्यवस्था, भर्ती में दें उन्हें वेटेज - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़ा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे शैक्षिक संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। उन्होंने कहा है कि नियमित शिक्षकों की तैनाती तक वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं और जब नियमित भर्तियां हों तो ऐसे शिक्षकों को भर्ती में वेटेज भी दिया जाए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐसे शिक्षण संस्थानों में बाहरी लोगों के बिना जांच प्रवेश पर सख्ती बरतने के भी आदेश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.