प्रयागराज, नवम्बर 10 -- प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर चयन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने 30 अक्तूबर को 2048 याचिकाकर्ताओं की सूची जारी की थी। साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका करने वाले यदि किसी अभ्यर्थी का नाम सूची में सम्मिलित नहीं है तो याचिका संख्या व योजित होने की तिथि सहित साक्ष्य ईमेल basicedu29334@gmail.com पर 12 नवंबर तक मांगे थे। अंतिम तिथि में अब दिन बचे हैं। याचियों की अंतिम सूची 17 नवंबर को प्रदर्शित होगी और राज्य स्तर का गुणांक (मेरिट) 25 नवंबर को प्रकाशित होगी। अभ्यर्थियों की जिलों में उपलब्ध रिक्ति के सापेक्ष आठ दिसंबर तक आवंटन और नौ से 12 दिसंबर तक जिला स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण कराया जाएगा। अर्ह अभ्यर्थियों को 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.