आगरा, जनवरी 31 -- शहर के केए कालेज में हुई तृतीय श्रेणी संवर्ग में रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। शुक्रवार को डीएम मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शिकायत की गई है। शुक्रवार की दोपहर पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान के साथ डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में अभय कुमार, हितेश कुमार व अंकित ने कहा है कि तृतीय श्रेणी संवर्ग की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रचलित समाचार पत्रों में नहीं छापा गया। विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता शासन के द्वारा निर्धारित योग्यता से भिन्न है। भर्ती परीक्षा किसी साफ्टवेयर पर नहीं कराकर एमएस वर्ल्ड पर कराई गई है। भर्ती प्रक्रिया में मनानी से क्षुब्ध होकर कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.