सीवान, जनवरी 3 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भरौली मठ में आगामी दिनों में श्री मारुति नंदन महा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में परम गुरु रामनारायण दास जी महाराज ने बताया कि जनमानस की निरोगता, मानसिक शांति और समाज के कल्याण के लिए यज्ञ का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज में सद्भाव और समरसता बनी रहती है। महाराज जी ने कहा कि विश्व की अमन-शांति और विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से यह महायज्ञ आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 से लगातार प्रतिवर्ष फरवरी माह में भरौली मठ में इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। महायज्ञ के आचार्य अरविंद मिश्रा ने जानकारी दी कि महायज्ञ का शुभारंभ 23 जनवरी को हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.