बलिया, जनवरी 8 -- बलिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बलिया-बक्सर (बिहार) सीमा पर जिले के भरौली गोलम्बर पर पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। भरौली गोलंबर पर स्थापित सेनानी सहजानंद राय की प्रतिमा को मौजूदा स्थल से 20 या 25 मीटर की दूरी पर शिफ्ट करने का भी निर्णय लिया गया। डीएम ने लेखपालों के माध्यम से भरौली मार्ग की नापी कराकर कार्य प्रारंभ कराने तथा मार्ग पर पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...