बलिया, फरवरी 11 -- भरौली। मुंडन में आई गाड़ियों की भीड़ नए पुल पर बक्सर पुलिस की शराब चेकिंग, ग्रीन फील्ड के काम में लगे डम्फर, बलिया की तरफ बालू लेकर जाने वाली ट्रकों और गाजीपुर के बढ़नपुरा में सिंगल पुलिया के कारण बुधवार भरौली चौराहे से गाजीपुर के पखनपुरा तक 17 किमी तथा भरौली से बिहार के भोजपुर तक 12 किमी लंबा जाम दिन भर लगा रहा। भरौली गोलंबर पर छोटी बड़ी गाडियां एक दूसरे में गुत्थमगुत्था रहीं। पैदल सड़क पार करने में लोगों को सोचना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...