बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। खिलाड़ी अक्षय शंखधार ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय स्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अक्षय ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।, जिसके बाद उनका चयन जोनल प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके उपरांत पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में अक्षय शंखधार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 235 किलोग्राम वजन उठाया और अंडर-16 वर्ग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अक्षय का चयन ऑल इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.