अमरोहा, मार्च 5 -- सोमवार को भरे बाजार महिला की पिटाई करने व तमंचा लहराने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तमंचे की बट मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला काला शहीद में रविवार शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने एक पक्ष को सोमवार सुबह आने के लिए बोला था। बताया जा रहा है कि सुरेश अपनी बहन नेहा व भाभी नीतू को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचा था। पुलिस ने एक घंटे के बाद आने के लिए कहते हुए उन्हें टरका दिया। सुरेश बहन व भाभी को बाइक पर लेकर अपने घर जा रहा था कि आरोप के मुताबिक मेन बाजार स्थित पुलिस चौकी के पास बाइक पर आए दूसरे पक्ष के दो-तीन युवकों ने तमंचा निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.