सहारनपुर, मार्च 14 -- नगर के संजय चौक के निकट एक युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। युवती की मां के शोर मचाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला उस समय शांत हुआ जब पता चला की युवती स्वयं ही बाइक पर बैठकर गई है। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने नानौता संजय चौक आई थी। उसके परिजन तो दुकान में सामान खरीदने चले गए और वह बाहर खड़ी रही। इसी बीच शामली की ओर से एक युवक बाइक पर आया और युवती उसके साथ बैठकर वापस शामली की ओर चली गई। युवती की मां के द्वारा शोर मचाया गया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती की तलाश की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, लेकिन बाद में पता चला कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.