वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के तुगलकी फरमान पर प्रेमी युगल को जूते, थप्पड़ और डंडों से पीटा गया। भरी पंचायत में युवक-युवती हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन पंचायत में मौजूद कुछ लोग उन्हें पीटते रहे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत के दौरान प्रेमी युगल को सजा के तौर पर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास बैठे कई मौजिज लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी इस अमानवीय कृत्य को रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि युवती के बुलावे पर युवक उससे मिलने उसके घर पहुंचा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.