हरदोई, फरवरी 4 -- संडीला सीएचसी को मिलेगी बॉडी डीप फ्रीजर की सुविधा विधायक के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य विभाग ने दी स्वीकृति संडीला, संवाददाता। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला और भरावन से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विधायक द्वारा डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे जाने पर दोनों प्रस्तावों को त्वरित स्वीकृति प्रदान की गई है। सीएचसी संडीला परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में बॉडी डीप फ्रीजर की सुविधा न होने के कारण शवों को सुरक्षित रखने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए संडीला सीएचसी में दो बॉडी डीप फ्रीजर लगाए जाने की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 4 लाख 15 हजार रुपये का अनुमानित व्यय मंजूर किया गया ...