बागेश्वर, नवम्बर 17 -- भराड़ी बाजार में जाम आम हो गया है। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही इसमें और इजाफा हो जाता है। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे से एक घंटे का जाम लग गया। जाम में छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। बाद मे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। लोगों ने पुलिस से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...