दरभंगा, जनवरी 11 -- सिंहवाड़ा। नगर पंचायत भरवाड़ा के बौका चौक के पास स्थित कोचिंग में पढ़ा रहे शिक्षक की बाइक चोरों ने गायब कर दी। इस मामले में मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के तेहवारा निवासी शिक्षक मो. अंसार आलम ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह बाइक कोचिंग के सामने खड़ी कर बच्चों को पढ़ रहा था। पढ़ाने के बाद जब निकला तो बाइक गायब थी। उसने बताया कि बाइक उसकी मां निजामुन निशा के नाम है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...