कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- लोगों को मिलेगी रोज-रोज लगने वाले जाम से निजात डीएम ने रेलवे के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण फोटो- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को प्रयागराज मंडल के सीनियर सेक्सन इंजीनियर आशुतोष यादव, एक्सईएन स्टेट पीडब्ल्यूडी हरबंश सिंह व सेतू निगम के एई आरके तोमार ने भरवारी रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हावड़ा-दिल्ली के व्यस्ततम रूट पर लगने वाले भीषण जाम से निजात पाने के लिए प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे पीडब्ल्यूडी व सेतू निगम के अधिकारियों ने डीएम कौशांबी को भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से अवगत कराया और जाम की समस्या के समाधान के सम्बन्ध में बताया कि भरवारी रेलवे फाटक के बगल से नौढ़िया रोड़ होते पानी टंकी स्थित राधा कृ...