कौशाम्बी, फरवरी 24 -- चायल तहसील के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित मदरसा दारुल उलूम नूरिया एहसानिया में मुकद्दस माह-ए-रमजान पर सोमवार रात में एशा के वक्त पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज छठवें दिन की रात में कुरआन मुकम्मल हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। तरावीह की विशेष नमाज को हाफिज मोहम्मद आरिफ ने मुकम्मल कराई। इस दौरान हाफिज ने मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए अल्लाह पाक से दुआएं मांगी। रमजान के पाक महीने में लोगों की दुआएं कुबूल होती हैं। रमजान के पाक माह में छठवें दिन भी रोजा रखकर खुदा की इबादत की गई। पूरे दिन रोजेदार खुदा की इबादत, पांचों वक्त का नमाज और तरावीह पढ़कर खुदा से देश-समाज और कौम के लिए दुआ मांगी। इफ्तार के समय रोजेदारों ने खजूर खाकर पानी पिया और घर में बने पकवान के स्वाद चखे। रोजेदारों ने कुरआन मुकम्म...