कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद भरवारी रेलवे क्रॉसिंग में सोमवार को जाम की वजह से कार सवार व्यापारी व वर्ग विशेष के युवकों के बीच बहस हुई। इससे आक्रोशित आधा दर्जन युवकों ने व्यापारी को जमकर पीटा। साथ ही उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसको लेकर हंगामा हुआ। घायल व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे जाम लगा था। इसी दौरान भरवारी निवासी कपड़ा व्यापारी विकास केसरवानी अपनी कार से वहां पहुंच गए। उनके साथ परिवार भी था। जाम लगा होने की वजह से वाहन फंस गए थे। इसी बीच वर्ग विशेष के युवकों ने विकास केसरवानी से बहस शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते ...