अमरोहा, जुलाई 20 -- दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कस्बा डिडौली की है। यहां रहने वाले मोहम्मद उमर का 12 वर्षीय बेटा आदियान शनिवार सुबह गांव के बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले शाकिर के घेर के पास खेल रहा था। तभी अचानक घेर की दीवार भरभरा कर गिर गई। बाकी बच्चे को सकुशल रहे लेकिन मलबे के नीचे दबने से आदियान गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकालकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बीच आदियान की हालत में अब सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...