संभल, अगस्त 11 -- थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मकान में सो रहे पति पत्नी मलबे में दब गए। जिससे पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना असमोली क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी मनसुख शनिवार की रात पत्नी के साथ घर में सो रहा था। जबकि बेटे पड़ोस के मकान में सो रहे थे। देररात अचानक मकान भरभरा कर गिर गया और पति पत्नी मकान के मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर पास के मकान में सो रहे बेटे मौके की तरफ दौड़ पड़े। बेटों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में लोग मकान का मलबा हटाने में जुट गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पति पत्नी को मलबे से निकाला। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.