एटा, फरवरी 13 -- नगर में टीडी स्कूल के पास भरपुरा मोड़ पर गुरुवार को कूड़े के ढेर पर भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां, इंजेक्शन, ड्रॉप और सिरिंज मिले थे। मामले में शुक्रवार को जांच और तेज कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बैच नंबर के आधार पर दवाओं की सप्लाई चेन खंगालनी शुरू कर दी है। मौके से एक्पायरी दवाओं में डाइजापाम इंजेक्शन भी बरामद हुआ, जिस पर बैच नंबर डीआईए 230502 अंकित मिला है। विभाग इस बैच की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई डिटेल्स का विश्लेषण कर रहा है। डाइजापाम एक नियंत्रित श्रेणी की दवा है। ऐसी दवा का खुले में मिलना दुरुपयोग की आशंका को भी बढ़ाता है। इसके अलावा "गवा पाल एंटी" नामक टैबलेट भी मिली। यह हरियाणा के पंचकूला स्थित कंपनी की बताई जा रही है। पैकेजिंग पर कंपनी का नाम और स्थान अंकित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो दर्जन से...