गुमला, फरवरी 7 -- भरनो, प्रतिनिधि। बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावे बीडीओ ने आपातकालीन कक्ष, मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तैनाती की भी जांच की। निरीक्षण में नर्स, डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड सभी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। उनकी कार्य तत्परता और सेवाएं संतोषजनक पाई गईं।मौके पर बीडीओ ने अस्पताल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है।इसी दौरान बीडीओ की तबीयत थोड़ी नास...