गुमला, दिसम्बर 15 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना की पुलिस ने जुरा गांव निवासी 30 वर्षीय शशि कमल तिर्की को भरनो पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि पिछले शुक्रवार की रात जुरा गांव के पास सड़क हादसे में सकरौली स्कूल के शिक्षक प्रेम कुजूर की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। जिस बोलेरो वाहन से शिक्षक की मौत हुई थी, उसे भी ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामले में अनुसंधान के बाद वाहन में आगजनी,सड़क जाम करने, एक राहगीर के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल छीनने के आरोप में कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसी कड़ी में आरोपी शशि कमल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार अन्य...