गुमला, जून 19 -- भरनो। प्रखंड परिसर स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा बिरसा कृषि विस्तार योजना अंतर्गत किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा और प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव ने फीता काटकर किया। मौके पर 49 किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज प्रदान किया गया। प्रत्येक किसान को अधिकतम छह किलोग्राम बीज दिया गया। जिसकी प्रति किलोग्राम कीमत 188.25 रुपये निर्धारित है। वितरित बीज का प्रभेद पीएनपीएच -24 है। जो विशेष रूप से दो नंबर खेत के लिए उपयुक्त माना जाता है। कार्यक्रम में बीटीएम शशि समा खलखो, सुनील केशरी सहित कई किसान मौजूद थे। बीज वितरण से किसानों में उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.