गुमला, जुलाई 26 -- भरनो, प्रतिनिधि। पुलिस ने शुक्रवार को खरवागढ़ा नहर के समीप छापामारी कर 450 ग्राम गांजा के साथ तस्कर सोनू अंसारी उर्फ गुरु (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने भरनो थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी बिंदिया देवी के मकान में किराये पर रह कर अवैध रूप से गांजा बेचता था। उसके पास से 450 ग्राम गांजा,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग प्लास्टिक और 1140 नकद बरामद हुए। हाल के दिनों में क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना मिलने के बाद एसपी गुमला के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया है। अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.