गुमला, मार्च 17 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो थाना क्षेत्र के अमलिया स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की मैट्रिक छात्रा मनीषा कुमारी (17 वर्ष) ने रविवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार होली खेलने को लेकर मनीषा की अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। मां की डांट से आहत होकर वह अपने कमरे में गई और रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे भरनो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह भरनो थाना के सब-इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। मनीषा की मौत की खबर से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, भरनो में शोक की लहर दौड़ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.