गुमला, नवम्बर 6 -- भरनो। उन्नति का पहिया योजना के तहत गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल भरनो में 125 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। लाभुकों में दूड़िया के 89, डूबो के 27, तुरी अंबा के 5 और करौंदजोर स्कूल के 4 विद्यार्थी शामिल थे। मौके पर बीपीओ सूरज लकड़ा ने बच्चों से कहा कि साइकिल का उपयोग नियमित रूप से स्कूल आने-जाने में करें और उसका सही रखरखाव करें। कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक रंजीत महतो, बीरेंद्र कुमार, विजय कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.