गुमला, फरवरी 24 -- भरनो । प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना अब आम बात हो गई है। बारिश के दौरान कई जगहों पर फॉल्ट हो जाने से घंटों तक बिजली गायब रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के लिए बिजली की जरूरत और भी बढ़ जाती है। सेहरी और इफ्तार के समय बिजली नहीं रहने से घरों में खाना बनाने, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में कठिनाई होती है। इसके अलावा दुकानदारों और छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में बार-बार फॉल्ट होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने ग्रामीण विद्युत विभाग से मांग की है कि लाइन की मरम्मत और मेंटेनेंस कर आपूर्ति को सुचारू रखा जाए, ताकि बारिश के समय अनावश्यक परेशानी न हो। ...