गुमला, नवम्बर 10 -- भरनो। प्रखंड के खटको गांव निवासी और भरनो सीएचसी की सहिया कार्यकर्ता उर्मिला उरांव (46) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले दो माह से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज रांची सदर अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात उन्हें रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।रविवार को खटको गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। सहिया दीदी उर्मिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके आकस्मिक निधन पर प्रखंड के सभी सहिया कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा दी,जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.