गुमला, मार्च 26 -- भरनो। प्रखंड के नवाटोली स्थित पड़हा भवन के समीप मंगलवार को 21 पड़हा समिति भरनो की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सरहुल संचालक समिति के अध्यक्ष सुकेश उरांव ने की। इसमें 1 अप्रैल को भव्य सरहुल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।शोभायात्रा बोड़ो सरना स्थल से शुरू होकर मालगो मोड़, मिशन चौक, अस्पताल चौक, स्कूल चौक, ब्लॉक चौक होते हुए पड़हा भवन पहुंचेगी। यहां खोड़हा दल पारंपरिक गीत-नृत्य प्रस्तुत करेगा और सभा का आयोजन होगा।बैठक में पड़हा समिति अध्यक्ष लधूवा उरांव, मुखिया सुकेश उरांव, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, ग्राम प्रधान बंधना उरांव सहित विभिन्न गांवों के समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.