गुमला, जून 15 -- भरनो। रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर भरनो थाना क्षेत्र के कुसुम्बाहा बाजार के पास शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बोडो कुसुमटोली निवासी 23 वर्षीय राधेश्याम उरांव अपने एक दोस्त को भड़गांव छोड़ने के बाद अकेले बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुसुम्बाहा बाजार के समीप एक वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।हादसे में राधेश्याम उरांव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे एक निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,भरनो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.