गुमला, फरवरी 6 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो बस्ती बाजार रोड स्थित नवनिर्मित मां काली-राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत आयोजित सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ।। कथा वाचक स्वामी त्रिभुवन पूरी जी महाराज ने लगातार सात दिनों तक कथा वाचन किया, जिसे सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उनके प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।स्वामी त्रिभुवन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धर्म प्रचार का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सत्य, धर्म और सदाचार की भावना जागृत होती है। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने फगुआ गीतों पर झूमते हुए गुलाल उड़ाया और आनंदपूर्वक कथा का समापन किया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर नवनिर्मित मां काली एवं राधा कृष्...