गुमला, जनवरी 23 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूजा समितियों,स्कूलों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा पंडालों और विद्यालय परिसरों में रौनक देखने को मिली।विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां सरस्वती की आराधना कर विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।पूजा के समापन के बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों में खासा उत्साह देखने क...