गुमला, जनवरी 13 -- भरनो। प्रखंड में लगातार लो वोल्टेज और बिजली की आंख मिचौली के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह के समय बिजली का वोल्टेज इतना कम रहता है कि पानी चढ़ाने और अन्य घरेलू कार्य करना मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि दिन भर बिजली की सप्लाई अनियमित रहती है और कभी-कभी घंटों तक बिजली गायब रहती है। इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छोटे उद्योग और कृषि कार्यों में भी बाधा आ रही है।स्थानीय लोग बिजली विभाग से तुरंत सुधार लाने की मांग कर रहे हैं ताकि लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जा सके और उनका जीवन सुचारू रूप से चल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.