गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला। विद्यालय रसोइया- संयोजिका व अध्यक्ष संघ की बैठक शनिवार को भरनो प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की। बैठक में रसोइयों के बकाया मानदेय भुगतान,काम की स्थायित्वता और कार्य स्थितियों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। देवकी देवी ने बताया कि सरकार को रसोइयों की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। मौके पर कलावती देवी,बिरसमुनी देवी,जमुना देवी, दुखनी देवी समेत कई संयोजिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...