गुमला, मार्च 23 -- भरनो। प्रखंड के बूढ़ीपाठ गांव में शुक्रवार रात एक अर्द्धविक्षिप्त युवक भटककर पहुंच गया। ग्रामीणों ने जब उसका नाम-पता पूछा,तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने भरनो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को थाने लाया, जहां उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इससे युवक की पहचान छोटू तिर्की निवासी लेम गांव, सदर थाना रांची के रूप में हुई। रांची पुलिस की मदद से शनिवार को उसके परिजनों को सूचना दी गई और युवक को सकुशल सौंप दिया गया।युवक की पत्नी सूरजी तिर्की ने बताया कि छोटू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह टीबी का मरीज भी है। गुरुवार को इलाज के लिए टीबी अस्पताल, इटकी ले जाया गया था। जहां से वह बिना बताए भाग गया और भटकते हुए भरनो पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.