गुमला, दिसम्बर 15 -- भरनो। झारखंड आंदोलनकारी स्व.महेश कुमार धान की चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को भरनो प्रखंड परिसर स्थित झारखंड आंदोलनकारी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत, संरक्षक अजीत कुमार विश्वकर्मा, बसंत गोप, सीता देवी, निमी बड़ा, गुंदर लोहार सहित अन्य आंदोलनकारियों ने स्व. महेश कुमार धान के संघर्षों को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व. महेश कुमार धान के योगदान से ही झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हो सका। उन्होंने झारखंड राज्य गठन की मांग को लेकर कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और आंदोलनकारियों के लिए प्रेरणा बने। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित आंदोलनकारियों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। मौके पर सभी आंदोलनकारियों ने स्व.म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.