गुमला, जनवरी 6 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक प्रमुख पारसनाथ उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 9 जनवरी को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला और 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जाहिद अख्तर ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बीमारियों का मुफ्त इलाज एवं नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही टीबी से संबंधित मरीजों की जांच के लिए एक्स-रे की सुविधा भी रहेगी।बैठक में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों ने प्रखंड के सभी गांवों में स्वास्थ्य मेला व एमडीए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का भरोसा दिलाया। फाइलेरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.