गुमला, मार्च 10 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो प्रखंड परिसर में रविवार शाम आयोजित सालाना फागुन मेले में मौत कुआं का खेल हादसे में बदल गया। लोहरदगा जिले के कुदरा गांव निवासी 17 वर्षीय बाइक स्टंट कलाकार सुजल भगत जब मौत कुआं के अंदर बाइक चला रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक संतुलन खो बैठी और सबसे उपर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बाइक स्टंट के दौरान हादसे में सात लोग घायल हो गए। इसमें सुपा गांव निवासी 14 वर्षीय कसाब मिरदाहा और उसकी 12 वर्षीय बहन नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गए। नूरजहां तो सीधे मौत कुआं से गिर कर जमीन पर बेहोश हो गई। इसके अलावा, सुपा गांव के 38 वर्षीय कपिल देव महतो, 11 वर्षीय अमन उरांव, 12 वर्षीय निखिल उरांव, रायकेरा गांव की 12 वर्षीय सबा परवीन और 5 वर्षीय अरहान समेत कई लोगों को आंशिक चोटें आईं। घायलों को परिजनों व ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.