गुमला, जनवरी 31 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो अवैध बालू लदे हाइवा को पकड़ा। इस संबंध में थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि दोनों वाहनों के पास बालू का चालान मौजूद था,लेकिन जांच में पाया गया कि चालान में दर्ज मात्रा से अधिक बालू लोड किया गया था।थाना प्रभारी ने बताया कि सामान्य स्थिति में अधिक सेफ्टी लोड होने पर जुर्माना लगाया जाता है,लेकिन जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों हाइवा का चालान फर्जी था। फर्जी चालान और ओवरलोडिंग का मामला पाए जाने पर खनन विभाग द्वारा चालक और हाइवा मालिक के खिलाफ भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस ने दोनों हाइवा को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा...