गुमला, अप्रैल 12 -- भरनो। भरनो प्रखंड के सीओ अविनाश कुजूर ने शुक्रवार को बनटोली स्थित क्रांति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई। जिस पर सीओ ने नाराजगी जताई।सीओ कुजूर ने बताया कि इस जन वितरण दुकान को लेकर पूर्व में भी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आज दुकान बंद पाए जाने से इन शिकायतों की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.