गुमला, जनवरी 29 -- भरनो। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ने लगी हैं। बुधवार की रात भरनो बाजार टांड़ स्थित बंसी साहू के पान दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर रखे सामान और नकद उड़ा ले गए। बंसी साहू ने बताया कि वह अपने छोटे गुमटी में पान और अन्य छोटे सामान बेचकर परिवार चलाते हैं, लेकिन चोरों ने नकद और लगभग पांच हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। इसके पहले तीन दिन पूर्व मंगलवार की रात भरनो ब्लॉक गेट के सामने नटवर लाल अग्रवाल की पिक वैन चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। चोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।पुलिस के मुताबिक पिछले सप्ताह से भरनो में चोरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.