गुमला, मार्च 24 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में पंचायत स्तरीय स्थायी समिति के सदस्यों के तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ।पंचायती राज विभाग के तहत जेआईटीएम स्किल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि प्रत्येक पंचायत में सात स्थायी समितियां होती हैं। जिनके अध्यक्ष वार्ड सदस्य होते हैं।प्रशिक्षण में सदस्यों को गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। ट्रेनर सोनी कुमारी ने कहा कि मुखिया,पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम की पूरी जानकारी होनी चाहिए,ताकि वे गांव के विकास में बेहतर योगदान दे सकें।मौके पर ट्रेनर ज्योत्सना रानी, संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.