गुमला, फरवरी 9 -- भरनो, प्रतिनिधि। हरिजन मंहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित कौशल्या भवन (दिव्य आश्रम) में भक्ति संगीत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा वाणी विलास दिव्य सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामरेखा धाम के रामरेखा बाबा उमाकांत जी महाराज ,विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी और प्रसिद्ध लेखक क्षितिज राय उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान रामरेखा बाबा के हाथों नवरत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य अवधेश मिश्रा, बजरंग केसरी, फकीर तुरी, विनय केसरी, शेखर अधिकारी, बिंदेश्वर प्रजापति समेत कुल नौ लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्षीय भाषण देते हुए सेवा धाम ट्रस्ट के सचिव ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि बाबा वाणी ...