गुमला, मार्च 16 -- भरनो प्रतिनिधि प्रखंड में होली का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कहीं भजनों और गीतों के बीच होली खेली गई,तो कहीं कपड़ा फाड़ होली का जोश दिखा। युवाओं की टोलियां रंग और भांग के नशे में झूमती नजर आईं,जबकि कई परिवारों ने पुआ-पकवान का आनंद लेते हुए घर में रहना पसंद किया।इस बार भरनो थाना परिसर में भी पहली बार होली की धूम देखने को मिली। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति की अगुवाई में पुलिसकर्मी नागपुरी गानों की धुन पर जमकर थिरके। प्रभारी ने भी कमर मटका कर माहौल में जोश भर दिया और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर बधाइयां दीं।घर-घर में महिलाओं ने भी पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद होली मनाई। सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही और विभिन्न चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.