गुमला, जनवरी 31 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत डाईर जतरा टांड़ में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और 21 पड़हा भरनो के तत्वाधान में दो दिनी सरना प्रार्थना सभा सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सरना धर्म के सात प्रमुख अगुआ और पहान-पुजारों द्वारा विधिवत सरना झंडा स्थापित कर पूजा अर्चना से हुई। धर्मावलंबियों ने सामूहिक रूप से मासुटोली स्थित सरना ढकनी चुंआ और धर्म कुण्डी में जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया और शोभायात्रा निकालकर सरना प्रार्थना सभा स्थल तक पैदल यात्रा की। इस आयोजन में सातों सरना के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों के धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया।भरनो प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आदिवासी समाज को सरना धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.