गुमला, फरवरी 25 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से 40 वर्षीय विनोद लोहरा की मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार गांव के चार लोग जाल लेकर तालाब में मछली पकड़ने गए थे। जिनमें विनोद लोहरा भी शामिल था। मछली पकड़ने के दौरान विनोद तालाब के बीच में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की,लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।उक्त तालाब भूमि संरक्षण विभाग द्वारा एक साल पहले खुदवाया गया था। जिससे यह काफी गहरा था। विनोद के डूबने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ा जाल मंगवाया गया। ग्रामीणों और मछली व्यापारियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.